Bihar Ka Mausam 18-Sep-2025: बिहार में लौटते मानसून की बारिश, पटना-सीतामढ़ी समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-Sep-2025 पटना, गया, नालंदा, सिवान में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून विदाई से पहले झमाझम बरस रहा है। यहां जोरदार बारिश के साथ आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का और कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Ka Mausam 18-Sep-2025: बिहार में मानसून जोरदार बारिश के साथ लौट रहा है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारी वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और किनारे वाले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आज कहीं भारी बारिश की संभावना है तो वहीं कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी। नवरात्रि से पहले बिहार में लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar weather.

बिहार में मौसम का हाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

बिहार में बारिश का अलर्ट

बिहार के दो जिलों, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरनगर, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, पटना और भोजपुर में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ ठनका का भी अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed