आज का मौसम, 18 April 2025 IMD Weather Forecast LIVE: तपती गर्मी के बीच राहत भरी फुहार, आज इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के भी आसार
आज का मौसम 18 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: देश के बहुत से राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है। उत्तर भारत से दक्षिण और पूर्वोत्तर के भागों में भी लू की स्थिति दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने इस बार दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का अनुमान जताया है। हालांकि 18 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
आज का मौसम, 18 April 2025 IMD Weather Forecast LIVE: तपती गर्मी के बीच राहत भरी फुहार, आज इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के भी आसार
दिल्ली में आज सुबह 25.6 डिग्री रहा पारा
बिहार के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में आज चलेगी धूल भरी आंधी
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 18-19 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। 20 अप्रैल से भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश में आगामी 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। जिसके बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
भीषण गर्मी की मार झेल रहा राजस्थान
लगभग पूरा राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है जहां गुरुवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर के अलावा दिन का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45 डिग्री, जैसलमेर व फलोदी में 44.8 डिग्री, चूरू, चित्तौड़गढ़ और पिलानी में 44.1 डिग्री, लूणकरणसर में 43.4 डिग्री और श्रीगंगानगर में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में माउंट आबू व पाली को छोड़कर लगभग सभी शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रहा।
पंजाब और हरियाणा में हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में गुरुवार तड़के भारी बारिश हुई। साथ ही तेज हवाओं का प्रवाह भी जारी रहा है। इस दौरान पंजाब के कई अन्य हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार, चंडीगढ़ में 8.3 मिमी बारिश हुई, जिसेक बाद सुबह आसमान साफ हो गया और धूप भी निकल आई है। वहीं अमृतसर में 4.5 मिमी, पठानकोट में 3.2 मिमी, गुरदासपुर में 18.8 मिमी और रूपनगर में 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग ने बताया कि पड़ोसी राज्य हरियाणा के अंबाला में भी हल्की बारिश हुई।
यूपी में झांसी रहा सबसे गर्म
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मौसम काफी गर्म रहा। बुंदेलखंड में झांसी सबसे गर्म स्थान रहा जहां दिन का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके बाद सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बुलंदशहर में 42 डिग्री और आगरा में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में यह 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आज यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही तेज हवा संग आंधी भी चल सकती है।
हिमाचल में भारी बारिश का प्रभाव
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे कई पेड़ उखड़ गए, अस्थायी घरों की छतें उड़ गईं और कई इलाकों में बिजली बाधित हो गई। शिमला में कुछ वाहन पेड़ों के गिरने से उनके नीचे दब गए। यहां बिजली गुरुवार सुबह बहाल हो सकी।
