Bihar Weather: बिहार में मानसून की आखिरी दस्तक! आज सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, ठनका से रहें सावधान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-September-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। वहीं दो जिलों में बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-September-2025: बिहार में इन दिनों मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है। कहीं झमाझम बारिश हो रही है तो कहीं बादल रूठे हुए हैं। हालांकि विदाई से पहले एक बार फिर मानसून बिहार पर मेहरबान हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। वहीं दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी है। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं बहुत तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। साथ ही मेघगर्जन और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

rain-istock

बिहार में आज बारिश का अलर्ट (istock)

बिहार में आज किन जिलों में होगी बारिश

आईएमडी के अनुसार आज गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सिवान,पटना, नालंदा, किशनगंज, पुर्णिया, दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय में भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के सभी जिलों में आज बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आज बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

End of Feed