Bihar Weather 14-November-2025: बिहार में बढ़ी ठंड, मतगणना वाले दिन सुबह-सवेरे दिखा कोहरा; जानें क्या रहने वाला है मौसम का हाल

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-November-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? बिहार के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में विधानसभा चुनाव परिणामों के दिन सियासी माहौल गर्म है, लेकिन असल मौसम में ठंड और प्रदूषण का असर तेज हो गया है। पटना के एयरपोर्ट क्षेत्र में AQI 237 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-November-2025: बिहार में आज विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने वाला है, यानी सियासी मौसम गर्म रहने वाला है लेकिन राज्य के असल मौसम की बात करें तो सर्दी का असर तेज होने के साथ वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। राजधानी पटना के कई इलाकों में गुरुवार और शुक्रवार की रात हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। एयरपोर्ट क्षेत्र में देर रात AQI 237 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। इसी तरह गांधी मैदान इलाके में भी प्रदूषण का स्तर 210 के आसपास रहा। बढ़ते प्रदूषण का असर सुबह-शाम बाहर निकलने वाले लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए हालात अधिक चुनौतीपूर्ण बन गए हैं।

bihar weather today patna mausam

चुनाव वाले दिन बिहार का कैसा रहेगा मौसम

तापमान में गिरावट, ठंड का असर बढ़ा

राजधानी में रात का तापमान पिछले चार-पांच दिनों से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास मंडरा रहा है। शाम ढलते ही गलन बढ़ जाती है, जबकि सुबह का समय भी ठंडा बना हुआ है। दिन का तापमान सामान्य से कुछ ऊपर रहते हुए हल्की गर्माहट जरूर दे रहा है, लेकिन कुल मिलाकर मौसम में ठंड का प्रभाव गहरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के शेष दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, लेकिन कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों में सुबह और रात की ठंड बनी रहेगी, जबकि दोपहर में हल्की गरमी महसूस होगी। यह अंतर स्थानीय नमी, हवा की रफ्तार और धूप की मौजूदगी के आधार पर बदलता रहता है।

End of Feed