Bihar Ka Mausam 11-Nov-2025: बिहार में कंपकंपा देने वाली सर्दी, दूसरे फेज की वोटिंग में स्वेटर-जैकेट में नजर आए लोग, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-Nov-2025 पटना, गया, नालंदा, सिवान में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में कंपकंपा देने वाली सर्दी शुरू हो गई है। यहां लोगों को अब स्वेटर-जैकेट में देखा जा रहा है। पछुआ हवाओं से धूप का असर भी कम हो गया है, लेकिन हल्की गरमाहट से थोड़ी राहत मिल रही है।

Bihar Ka Mausam 11-Nov-2025: बिहार में पछुआ हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। हालांकि दिन के समय धूप खिली रहने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही कंपकंपा देने वाली ठंड शुरू होने लगी है। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश का असर बिहार के मौसम पर देखने को मिल रहा है। यहां चल रही हवाओं ने मौसम में सिहरन बढ़ा दी है। ठंड बढ़ने के साथ यहां कोहरा भी देखने को मिल रहा है। सुबह और देर रात में कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल रहा है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Bihar weather.

बिहार में कंपकंपा देने वाली सर्दी

दूसरे फेज के मतदान के दिन कैसा रहेगा बिहार में मौसम

आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह के समय मतदान के लिए वोटिंग बूथ पर पहुंचे लोगों को गर्म कपड़ों में पैक देखा गया है। सुबह के समय कोहरे के साथ ठंड बहुत अधिक हो रही है। दोपहर में धूप खिली रहेगी, जिससे कुछ राहत मिलेगी। दिन के चढ़ने के साथ वोटिंग बूथ पर मतदाताओं की भीड़ भी बढ़ेगी। इस बीच बता दें कि बिहार में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

End of Feed