बिहार का मौसम 10-August-2025: बिहार में बारिश का दौर बरकरार, आज इन जिलों में रहेगा येलो अलर्ट, जाने मौसम का पूर्वानुमान आपके शहर में

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-August-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में भारी बारिश से गंगा सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बक्सर से भागलपुर तक बाढ़ के हालात गंभीर हैं। IMD ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने आपात सेवाओं को अलर्ट मोड में रखा है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-August-2025: पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बिहार में गंगा नदी सहित कई नदियों का जलस्तर उफान पर है। बक्सर से लेकर भागलपुर तक गंगा अपने रौद्र रूप में नजर आ रही है। भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा का पानी हाईवे पर आ गया है। सबौर की ओर भी गंगा का पानी तेजी से बढ़ रहा है, जिस कारण प्रशासन ने एहतियातन NH 80 पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

bihar mausam 10 aug

आज किन इलाकों में बारिश की संभावना

आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार, रविवार को पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, गया, नवादा, सुपौल, अररिया और किशनगंज सहित उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है।

IMD के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में वर्षा की तीव्रता में थोड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि, रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

अब भी बारिश में कमी

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, इस समय तक बिहार में औसतन 573.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 431.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यानी, राज्य में कुल 25% कम बारिश हुई है, जो कि खेती के लिए चिंता का विषय है।

कई जिलों में बाढ़ के हालात

बक्सर, पटना, मुंगेर सहित कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंगा का जलस्तर कई इलाकों में खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे निचले इलाकों में पानी घुसने की आशंका बढ़ गई है। मनेर, दानापुर, दीघा घाट और गांधी घाट सहित कई क्षेत्रों में पानी अब भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है।

शनिवार शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, गंगा नदी के जलस्तर में कुछ स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है, विशेषकर बक्सर में जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। हालांकि, पुनपुन नदी का जलस्तर अब भी बढ़ रहा है और सोन और गंडक नदियों में स्थिरता देखी जा रही है।

प्रशासन ने किया अलर्ट जारी

बिहार सरकार और जिला प्रशासन ने सभी प्रभावित जिलों में आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड में रखा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे बाढ़ प्रभावित इलाकों में न जाएं और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

End Article
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहर...

End of Feed