Bihar Weather: बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी, आज 32 जिलों में अलर्ट जारी; ठनका गिरने का खतरा बरकरार

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-October-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज 32 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तीन जिलों में बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही तेज बारिश और ठनका गिरने का भी अलर्ट है।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-October-2025: बिहार में बारिश का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। जिससे लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लगातार बारिश से निचले इलाकों और सड़कों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटे में भी कटिहार, अररिया समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। बिहारवासियों को फिलहाल कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

Rain - AI (3)

बिहार में आज बारिश का अलर्ट (AI Image)

बिहार में आज कहां-कहां होगी बारिश

बिहार में सुपौल, अररिया और किशनगंज में आज बहुत तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाएं चलने और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आज बिहार के 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। प्रदेश में आज भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर और अरवल में कोई अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed