महुआ : परिवार और आरजेडी से निकाले जाने के बाद बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजस्वी यादव अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। वे बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी और भाई तेजस्वी यादव से अलग होकर अपने तेवर दिखा रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने महुआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से एक मौका मांग लिया। उन्होंने इसी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा 'आप मुझे जीताओ..हम आपको रोजगार देंगे। बिजली फ्री कर देंगे..इंजीनियरिंग कॉलेज देंगे और तो और महुआ को जिला बना देंगे। तेजप्रताप यहीं नहीं रुके तेजप्रताप ने महुआ की जनता के बीच इमोशनल कार्ड खेला..तेजप्रताप बोले हमारे अंदर लालू यादव का खून दौड़ रहा है अगर आपलोग मुझे जीताएँगे समझिए आपने लालू जी को जीता दिया।
महुआ में तेज प्रताप यादव
तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी यादव के करीबी और महुआ के RJD विधायक मुकेश रौशन की चुटकी लेते हुए कहा कि महुआ में एक बहरूपिया है जो हर बात-बात पर रोने लगता है। अगर आपके सामने फिर रोए तो उसे झुनझना दे दीजिएगा। उसी को बजाता रहेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि आप बहरूपिए के चक्कर में मत आइए। आप मुझे जीताएं। अब महुआ छोड़कर नहीं जाएंगे। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि कुछ हम लोगों के बहकावे में महुआ से दूर हो गए थे। अब फिर से महुआ आ गए हैं और हमारे पास महुआ के विकास का महा प्लान है।
तेजस्वी पर क्या बोले तेजप्रताप?
तेजप्रताप ने कहा अगर तेजस्वी हमें अर्जुन कह रहे हैं तो तेजस्वी बांसुरी बजा कर दिखाएं। हम मान लेंगे मैं अर्जुन हूं और वो कृष्ण हैं।
क्यों परिवार से निकाले गए तेज प्रताप
जैसा कि तेज प्रताप यादव को उनके पिता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने 25 मई 2025 को पार्टी और परिवार से निकाल दिया था। यह निर्णय तेज प्रताप और अनुष्का यादव के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद आया था। लालू यादव ने अपने फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।
