Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़़) : 8 बजे से शुरू होगी वोटों की मतगणना; कब तक आएंगे रुझान; चुनाव से जुड़ा हर अपडेट
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़़) 13 November 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट कितने बजे आएगा
बिहार विधानसभा चुनाव की गिनती 8 बजे से शुरू होगी और 8: 30 बजे से ईवीएम वोटों की गिनती शुरू होगी, जो परिणाम आने तक जारी रहेगी।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़़) 13 November 2025 Live Updates: सुबह 9 बजे से आने लगेंगे रुझान
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। 8:30 बजे के बाद सभी टेबलों पर एक साथ EVM वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। मतगणना केंद्र पर मौजूद रिटर्निंग ऑफिसर (RO) सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद परिणाम घोषित करेंगे, जिसे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी अपडेट किया जाएगा। पहले रुझान सुबह 9 बजे से आने शुरू हो सकते हैं।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़़) 13 November 2025 Live Updates: मंत्री प्रेम कुमार बोले- बनने जा रही है NDA सरकार
बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, "NDA सरकार बनाने जा रही है। सोर्स से जानकारी मिल रही है और साफ नजर आ रहा है कि NDA की सरकार बनने वाली है। कल परिणाम आने के बाद NDA की सरकार बनेगी।"Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़़) 13 November 2025 Live Updates: पटना छोड़कर सभी जिलों में महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पीछे छोड़ा
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं ने एक बार फिर मतदान में पुरुषों से बढ़त हासिल की है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के सात जिलों में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में 14 प्रतिशत या उससे अधिक मतदान किया, जबकि 10 अन्य जिलों में यह अंतर 10 प्रतिशत से अधिक रहा। हालांकि पटना एकमात्र ऐसा जिला रहा जहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत महिलाओं से अधिक रहा। यहां 60.05 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाले, जबकि महिलाओं का प्रतिशत 57.88 रहा। बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था और परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बार कुल 67.13 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान है।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़़) 13 November 2025 Live Updates: Exit Polls के पहले से तय है NDA की सरकार बनना
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़़) 13 November 2025 Live Updates: नीतीश के आवास पर 'टाइगर अभी जिंदा है' का लगा पोस्टर
पटना स्थित जद-यू मुख्यालय के बाहर गुरुवार को एक खास पोस्टर ने सबका ध्यान खींचा। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा गया—"टाइगर अभी जिंदा है।" इसे जद-यू नेता रणजीत सिन्हा ने जारी किया है। पोस्टर में नीतीश कुमार को दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, सवर्ण और अल्पसंख्यक वर्गों का संरक्षक बताया गया है। इसे आगामी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक टीवी कार्यक्रम में कहा था कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़़) 13 November 2025 Live Updates: गिरिराज बोले- जिसने जीवन परिवार के लिए जिया, उसे वोट कोई वोट क्यों देगा
बिहार चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "अखिलेश यादव, लालू यादव, तेजस्वी यादव या राहुल गांधी, इनमें से किसी को बिहार में कोई क्यों वोट देगा? कोई भ्रष्ट व्यक्ति जैसे लालू यादव, जिसने अपना पूरा जीवन सिर्फ अपने परिवार के लिए जिया, उसे वोट क्यों देगा? उन्होंने न गरीबों की मदद की, न यादव समाज की। यही वजह है कि बिहार की जनता ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के लिए वोट दिया है। हमने 2010 में 206 सीटें जीती थीं, और इस बार उससे भी ज्यादा जीतेंगे।"Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़़) 13 November 2025 Live Updates: मतगणना से पहले धार्मिक स्थानों पर दर्शन करने गए नीतीश
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इस बार रिकॉर्ड स्तर पर वोटिंग दर्ज की गई है। अब सभी की निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और चुनावी नतीजे सामने आएंगे। मतगणना से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंदिर, मजार और गुरुद्वारा जाकर आशीर्वाद लिया। वहीं, राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। जीतन राम मांझी ने भरोसा जताया कि बिहार में जंगलराज की वापसी नहीं होगी। पप्पू यादव ने दावा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। आरजेडी ने एग्जिट पोल को भ्रामक बताते हुए कहा कि उन्हें एक्जैक्ट पोल पर भरोसा है।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़़) 13 November 2025 Live Updates: रिजल्ट से पहले क्या कह रहे नेता
कल बिहार चुनाव का रिजल्ट आने वाला है, उसके पहले एक्जिट पोल्स के हवाले से कयास लगने शुरू हो चुके हैं। ऐसे में दोनों प्रमुख गठबंधनों से बयानबाजियां हो रही हैं। यहां पढ़ें, क्या कह रहे हैं नेताBihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़़) 13 November 2025 Live Updates: दोनों गठबंधन कर रहे सरकार बनाने के दावे
बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के मतदान के बाद राजनीतिक माहौल बेहद गर्म है। एग्जिट पोल्स के बाद NDA और महागठबंधन दोनों ने सरकार बनाने का दावा किया है। NDA ने विकास और सुशासन को जनता की पसंद बताया, जबकि विपक्ष ने बदलाव के लिए मतदान को जनादेश माना। सभी दलों ने बढ़े हुए मतदान को अपने पक्ष में बताया है। अब 14 नवंबर को मतगणना के बाद तय होगा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी या महागठबंधन को सत्ता का मौका मिलेगा।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़़) 13 November 2025 Live Updates: तेजस्वी ने चुनावी प्रक्रिया पर खड़े किए सवाल
राजद नेता तेजस्वी यादव ने मतदान के दूसरे दिन चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बुधवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना को जानबूझकर धीमा करने की साजिश रची जा रही है। तेजस्वी ने कहा, "चाहे फ्लैग मार्च कराएं या काउंटिंग को स्लो करें, हमारे कार्यकर्ता वोट चोरी नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो किसी भी कुर्बानी से पीछे नहीं हटेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार भी चुनाव में गड़बड़ी हुई थी और इस बार अगर मतगणना में कोई हेरफेर हुई तो जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़़) 13 November 2025 Live Updates: एक्जिट पोल में फिर से नीतीश
बिहार चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को सबके सामने होंगे। 38 जिलों में सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी, जिसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एक्जिट पोल में एक बार फिर NDA की सरकार बनती दिख रही है।बाराबंकी में CNG कार में आग लगने से शख्स की जिंदा जलकर मौत, घर से महज 2 किलोमीटर दूर हुआ हादसा
CJP Protest: 'पहली बार जेल का खाना खाएंगे', हिरासत में लिए जाने के बाद बोले वकील, VIDEO हो रहा जमकर वायरल
'हार की खीझ जनता पर क्यों उतार रहे', कांग्रेस-AAP पर बरसीं रेखा गुप्ता, CJP को बताया राहुल-केजरीवाल की B-टीम
वाराणसी में 11 से 26 अक्टूबर तक बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें, जानें वजह
मुंबई में Zepto स्टोर मैनेजर महिला कर्मचारियों से करता था छेड़छाड़, MNS वालों ने कर दी...
© 2026 Times Horizon Private Limited