Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) : बिहार में दूसरे चरण में बंपर वोटिंग, 66.91 प्रतिशत हुआ मतदान; एग्जिट पोल में NDA को बहुमत
बिहार में सबसे ज्यादा 66.91 प्रतिशत मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा
निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बताया कि बिहार में कुल 66.91 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 1951 में राज्य में हुए पहले चुनाव के बाद से सर्वाधिक है। आयोग ने बताया कि राज्य के इतिहास में महिला मतदाताओं की संख्या भी सर्वाधिक रही। निर्वाचन आयोग ने बताया कि छह नवंबर को पहले चरण के मतदान में 61.56 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने 69.04 प्रतिशत मतदान किया। मंगलवार को हुए दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में महिला मतदाताओं ने फिर से बड़ी संख्या में मतदान किया। महिला मतदाताओं की भागीदारी 74.03 फीसदी रही, जबकि पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 64.1 था। निर्वाचन आयोग ने कहा कि डेटा अनंतिम है और इसमें सेवा मतदाता और ट्रांसजेंडर मतदाताओं और डाक मतपत्रों का प्रतिशत शामिल नहीं है। इसमें रेखांकित किया गया है कि अंतिम आंकड़े ईसीआई इंडेक्स कार्ड के माध्यम से साझा किए जाएंगेJVC Exit Poll के मुताबिक अंग क्षेत्र में NDA को बहुमत
अंग क्षेत्र- कुल सीट- 23एनडीए 14
महागठबंधन 9
JVC Exit Poll के मुताबिक सीमांचल में NDA को बहुमत
सीमांचल - कुल सीट: 24एनडीए 10-11
महागठबंधन 9-13
जनसुराज 0-1
अन्य 1-3
JVC Exit Poll के मुताबिक NDA को बहुमत
सीमांचल - कुल सीट: 24एनडीए 10-11
महागठबंधन 9-13
जनसुराज 0-1
अन्य 1-3
JVC Exit Poll के मुताबिक NDA को बहुमत
तिरहुत क्षेत्रकुल सीट: 49
एनडीए 32-35
महागठबंधन 13-14
जनसुराज 0-1
अन्य 0-1
JVC Exit Poll के मुताबिक NDA को बहुमत
भोजपुर 55 सीटेंNDA 27-31
महागठबंधन- 23-27
अन्य 0-1
JVC Exit Poll के मुताबिक NDA को बहुमत
मिथिलांचल - 42 सीटेंएनडीए 31-32
महागठबंधन- 10-11
मगध क्षेत्र 50 सीटें
एनडीए 21-27
महागठबंधन- 23-29
बिहार में एग्जिट पोल में NDA को बहुमत
बिहार चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद विभिन्न चुनावी सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं, जिसमें NDA की सरकार बनती दिखाई दे रही है।बिहार में 5 बजे तक 67.14% मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान समाप्ति पर करीब 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है: अधिकारी।राजस्थान: अंता सीट पर अपराह्न तीन बजे तक 64 प्रतिशत से अधिक मतदान
राजस्थान में बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया और अपराह्न तीन बजे तक 64 प्रतिशत से अधिक लोगों ने वोट डाला।एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और तीन बजे तक 64.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में 268 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता उत्साहपूर्वक वोट डाल रहे हैं। सुबह नौ बजे तक लगभग 5.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: किशनगंज में सबसे अधिक मतदान 66.10
बिहार की किशनगंज विधानसभा सीट पर अब तक सबसे अधिक 66.10 मतदान हो चुका है, जो बदलाव के संकेत दे रहा है।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: दूसरे चरण के मतदान पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
#WATCH | #BiharAssemblyElections | गयाजी, बिहार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने द्वितीय चरण के मतदान पर कहा, "भारत के गणतंत्र की यही व्यवस्था है कि एक मताधिकार राष्ट्रपति को मिला है और एक ही मत का अधिकार सर्व साधारण व्यक्ति के पास भी है... आज मैंने यहां पर मतदान दिया... हम NDA… pic.twitter.com/mczjKFxdM1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: दूसरे चरण में अबतक 47.62% प्रतिशत हुआ मतदान
बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के 122 सीटों पर मतदान के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस बीच निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक 47.62% प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान जमुई में 50.91 प्रतिशत और सबसे कम मधुबनी में 43.39 प्रतिशत हुआ है।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: अररिया के मतदान केंद्र पर बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों के बीच मारपीट
#WATCH बिहार: बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान आज अररिया के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। वीडियो घटनास्थल से है
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस मतदाताओं की पिटाई करने का आह्वान किया था। pic.twitter.com/E8lsKd7eaR
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार सुबह 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, किशनगंज जिले में सबसे अधिक 34.74 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि मधुबनी जिले का मतदान सबसे कम 28.66 प्रतिशत रहा।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "चारों तरफ से केवल NDA ही दिख रहा है"
#WATCH सासाराम, बिहार: #BiharElections | राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "इतनी अच्छी खबर है। चारों तरफ से केवल NDA ही दिख रहा है। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। महिला मतदाता पूरे तौर पर उत्साहित होकर मतदान कर रही है। रुझान के आधार पर अपेक्षा से कई गुना ज्यादा… pic.twitter.com/XqmIEkNuex
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: 122 विधानसभा सीट के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5326 मतदान केंद्रर शहरी क्षेत्र में जबकि 40073 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। लगातार मतदाता वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: प्रशांत किशोर ने की जनता से पहले चरण से ज्यादा वोट करने की अपील
आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दूसरे चरण के मतदान जारी हैं। इस बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता से दूसरे चरण में पहले चरण की तुलना में ज्यादा वोट देने की अपील की है।JDU नेता नीरज कुमार ने कहा 'आजाद हिंदुस्तान में पहली बार बिहार में बड़े पैमाने पर लोगों ने किया वोट'
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण पर JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, "आजाद हिंदुस्तान में पहली बार, बिहार में इतने बड़े पैमाने पर लोगों ने मतदान किया। मतदाताओं का रुझान नीतीश कुमार के पक्ष में NDA की सरकार बनाने का है। महिलाओं का मतदान प्रतिशत बहुत तेजी से बढ़ा है। मेरा अपना व्यक्तिगत अनुभव है कि पहली बार लोगों ने खुलकर कहा कि वे विकास को वोट दे रहे हैं... तेजस्वी यादव मौसम खराब होने पर तो घर से नहीं निकलते लेकिन अब हार का ठिकड़ा EVM पर फोड़ रहे हैं..."बिहार चुनाव न्यूज Live: बिहार सरकार में मंत्री और हरसिद्धि सीट से BJP उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान ने किया वोट
#WATCH | बिहार सरकार में मंत्री और हरसिद्धि सीट से बीजेपी उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान ने कहा, "...मैंने मतदान से पहले देवताओं को प्रणाम किया... यह एक मशीन है, इसलिए कभी-कभी तकनीकी समस्या हो सकती है, लेकिन ज़्यादा देरी नहीं हुई। हरसिद्धि के मतदाता मुझे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।… https://t.co/QPn5H9LtQq pic.twitter.com/2cLKkafOhS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: BJP नेता संजय जायसवाल ने कहा, "सभी से अनुरोध है कि दूसरे चरण में 75% से ऊपर मतदान अवश्य करें"
#WATCH बेतिया, बिहार: भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा, "सभी से अनुरोध है कि दूसरे चरण में 75% से ऊपर मतदान अवश्य करें। आपका मतदान बिहार के गरीबों को मुफ्त अनाज देता है। मुफ्त इलाज की व्यवस्था देता है। मुफ्त बिजली की व्यवस्था देता है। प्रत्येक महिला के खाते में 10 हजार जाते हैं।… pic.twitter.com/LujvHXuq9f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: बिहार के पूर्वी सिंहभूम में मतदान शुरू
#WATCH | पूर्वी सिंहभूम: झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत मदतान शुरू हुआ। pic.twitter.com/K8KoV2HbgE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए लाइनों में दिखे मतदाता
VIDEO | Bihar Elections 2025: People queuing up in large numbers outside a polling booth in Sitamarhi since early morning. Voting is set to begin at 7 am on 122 seats across 20 districts. #BiharElections2025 #BiharElectionsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) November 11, 2025
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/b6kFpOeFRg
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: इन 20 जिलों में आज होगी वोटिंग
आज दूसरे फेज की वोटिंग राज्य के 20 जिलों में होने वाली है। इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, कैमूर, बांका, रोहतास, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई शामिल है।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: 3.7 करोड़ मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल
आज बिहार विधानसभा चुनाव में 122 सीटों पर 3.7 करोड़ मतदाता अपनी पसंदीदी पार्टी और उम्मीदवार को जीताने के अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के मतदान आज
बिहार विधानसभा चुनाव के 122 सीटों पर दूसरे चरण के मतदान आज होने वाले है। दूसरे चरण के मतदान में आज 1302 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिनकी किस्मत का फैसला जनता द्वारा ईवीएम का बटन दबाकर किया जाएगा।बाराबंकी में CNG कार में आग लगने से शख्स की जिंदा जलकर मौत, घर से महज 2 किलोमीटर दूर हुआ हादसा
CJP Protest: 'पहली बार जेल का खाना खाएंगे', हिरासत में लिए जाने के बाद बोले वकील, VIDEO हो रहा जमकर वायरल
'हार की खीझ जनता पर क्यों उतार रहे', कांग्रेस-AAP पर बरसीं रेखा गुप्ता, CJP को बताया राहुल-केजरीवाल की B-टीम
वाराणसी में 11 से 26 अक्टूबर तक बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें, जानें वजह
मुंबई में Zepto स्टोर मैनेजर महिला कर्मचारियों से करता था छेड़छाड़, MNS वालों ने कर दी...
© 2026 Times Horizon Private Limited