Bihar: विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों की पुनर्बहाली प्रक्रिया जारी, इनमें 402 को मिली स्वीकृति

भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के अंतर्गत कार्यरत उन विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों को, जिन्हें पूर्व में हड़ताल के कारण सेवा से बर्खास्त किया गया था, अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा पुनः सेवा में लौटने का अवसर दिया जा रहा है।

भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के अंतर्गत कार्यरत जिन विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों को पूर्व में हड़ताल के कारण सेवा से बर्खास्त किया गया था, उन्हें अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा पुनः सेवा में लौटने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस मानवीय पहल के तहत बर्खास्त कर्मियों को अपील करने की सुविधा दी गई है, ताकि वे पुनर्बहाली के लिए आवेदन कर सकें। जिसके तहत बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।

nitis

बिहार सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो- PTI)

विभाग के स्तर से अपील करने के लिए निर्गत ईमेल आईडी – appealdlrs@gmail.com – पर अब तक 2035 कर्मियों ने पुनर्बहाली के लिए आवेदन प्रस्तुत किए हैं और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनमें से 402 अपीलों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जबकि शेष आवेदनों की समीक्षा प्रक्रिया प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, 3321 संविदा कर्मी पहले ही हड़ताल समाप्त कर पुनः कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं, जिससे विभागीय कार्यों की नियमितता बहाल होने लगी है।

End of Feed