गुरु दक्षिणा में मांग ली शिष्या से इज्जत! बिहार के वकील का कारनामा, चिल्लाते हुए घर से भागी छात्रा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 18, 2023, 03:40 PM IST

पटना में एक लॉ स्टूडेंट की छात्रा के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की अपने आप को बचाने में कामयाब रही। पीड़िता, आरोपी के यहां इंटर्न कर रही थी। इसी दौरान उसने ये गंदी हरकत कर दी।

बिहार की राजधानी पटना में एक लॉ स्टूडेंट की छात्रा से गुरु दक्षिणा में उसके सीनियर ने उसकी इज्जत ही मांग ली। लड़की किसी तरह से उसके चंगुल से बच निकली और चिल्लाते हुए घर से भाग गई।

bihar law student

बिहार में लॉ स्टूडेंट के साथ रेप की कोशिश (प्रतीका्त्मक फोटो)

गुरु दक्षिणा में इज्जत

पीड़िता आरोपी सीनियर एडवोकेट के यहां इटर्न कर रही थी। उसके साथ रहकर कानून की बारिकियां सीख रही थी। इसी क्रम में इंटर्नशीप के अंतिम दिन वकील ने गुरु दक्षिणा के बहाने उसकी इज्जत लूटनी चाही। जिसके लिए छात्रा ने मना कर दिया और वहां से भाग निकली।

End of Feed