बिहार की सड़कों पर दौड़ रहा विकास; हर गांवों तक पहुंची पक्की रोड; 29 जिलों में 100% काम पूरा

बिहार सरकार की ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना ने 2025-26 में ऐतिहासिक प्रगति दर्ज की है। अब तक 4618 बसावटों को जोड़ते हुए 3968 किलोमीटर से अधिक पक्की सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। निर्माण गुणवत्ता की सख्त निगरानी के साथ 29 जिलों में काम शत-प्रतिशत संपन्न हुआ है। सरकार का लक्ष्य है हर बसावट को पक्की सड़क से जोड़कर ग्रामीण जीवन में स्थायी सुधार लाना।

Bihar Road Connectivity: बिहार सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना (GTSNY) के तहत वर्ष 2025-26 में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। इस योजना के अंतर्गत अब तक राज्य की 4618 बसावटों को जोड़ते हुए कुल 3968.11 किलोमीटर पक्की सड़कों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। राज्य के सभी 38 जिलों में इस योजना को तीव्र गति से लागू किया जा रहा है।

Development of Roads in Bihar

बिहार में सड़कों का विकास (सांकेतिक फोटो: Canva)

निर्माण की प्रगति पर नजर डालें तो सबसे अधिक कार्य सुपौल जिले में हुआ है, जहां 406.37 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा किशनगंज में 322.85 किलोमीटर, पूर्वी चंपारण में 240.62 किलोमीटर, सीवान में 235.78 किलोमीटर, पश्चिम चंपारण में 222.16 किलोमीटर, अररिया में 207.14 किलोमीटर, कटिहार में 193.98 किलोमीटर, गया में 191.81 किलोमीटर, सारण में 187.09 किलोमीटर और वैशाली में 170.30 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

End of Feed