बिहार: बदमाश बेखौफ, बैंक में दो सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर 13 लाख रुपये लूटे

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 14, 2023, 07:34 AM IST

मृतकों की पहचान गणेश शाह और रामनरेश राय के रूप में की गई है। मामला सारण जिले का है।

बिहार में बदमाशों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं। हालिया दिनों में राज्य में कई जगहों के बाद आपराधिक वारदातों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसा ही एक मामला सारण जिले में आया जहां बदमाशों ने दो सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी।

Security guards murdered in Saran Bihar

दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या

सारण जिले में बृहस्पतिवार को हथियारबंद बदमाशों ने एक सरकारी बैंक की शाखा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी और 13.28 लाख रुपये लूट लिये। यह जानकारी पुलिस ने दी। मृतकों की पहचान गणेश शाह और रामनरेश राय के रूप में की गई है।

End of Feed