Banka Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कांवड़ियों को रौंदा, 6 की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया पथराव-आगजनी

Banka Road Accident: बांका जिले में नगरडीह गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कांवड़ियों की भीड़ को रौंदते हुए फरार हो गई। इस हादसे में 4 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया और उनकी गाड़ी भी जला दी। इलाके में शांति व्यवस्थाए बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

Banka Road Accident: बिहार के बांका जिले में शुक्रवार देर शाम भीषण हादसा हो गया। जहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने कांवड़ियों की भीड़ को रौंद डाला और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में छह कांवड़ियों की मौत हो गई और दर्जन भर श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास के गांव के ग्रामीण उग्र हो गए। गुस्साई भीड़ ने आगजनी और पथराव किया। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कई घंटों बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

accident

बांका में दर्दनाक हादसा

ज्येष्ठ गौर नाथ महादेव मंदिर जा रहे थे कांवड़िए

यह घटना बांका के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के पास की है। कांवड़ियों की भीड़ सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर ज्येष्ठ गौर नाथ महादेव मंदिर जा रही थी। इस दौरान इंग्लिश मोड़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कांवडियों की भीड़ में जा घुसी और उन्होंने रौंदते हुए फरार हो गए। इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोगों ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। ये सभी बांका जिले के ही रहने वाले थे।

End of Feed