पटना

Bihar Weather Today: बिहार में गिरा तापमान, रजाई-कंबल रखें तैयार, पड़ने वाली भीषण ठंड

Bihar Weather Today: बिहार में एक तरफ मौसम शुष्क बना हुआ है, दूसरी तरफ तापमान गिरने के साथ ठंडक का एहसास होने लगा है। प्रदेश में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।

Image

बिहार वेदर

Photo : iStock

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम बदलने लगा है। प्रदेश की राजधानी समेत कई जिलों में पछुआ हवा बह रही है, जिसके कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह-शाम ठंडक का अहसास होने लगा है। बताया जा रहा है कि बिहार के करीब 22 जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कई स्थान ऐसे भी हैं, जहां सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा, दिन-प्रतिदिन ठंडक और बढ़नी शुरू हो जाएगी। आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा बिहार में मौसम का हाल

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 23-24 अक्टूबर को कई जिलों हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों में नालंदा, गया, नवादा, पटना, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, सुपौल, बेगूसराय, लखीसराय, किशनगंज, शेखपुर, बेगूसराय, बांका, मुंगेर, जमुई, खगड़िया, जहानाबाद, भागलपुर शामिल है। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

कम आर्द्रता के कारण कोहरा

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में सुबह के समय कम आर्द्रता होती है, जिसके कारण कोहरा हो रहा है। कोहरा सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच में अधिक है। उसके बाद मौसम साफ होने लगता है। इस दौरान तापमान में कमी होने के कारण ठंडक रहती है। प्रदेश के मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए दिवाली तक अच्छी-खासी ठंड की शुरुआत हो जाएगी। जल्द ही लोगों को रजाई कंबल निकालने की आवश्यकता पड़ने वाली है, क्योंकि दिवाली में भी अब कम समय बाकी रह गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article