पटना

Patna में चलती कार बनी आग का गोला, 4 युवकों ने यूं कूदकर बचाई जान

बिहार की राजधानी पटना में एक चलती कार में आग लग गई। हालांकि, कार सवार युवकों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।

Image

Patna में चलती कार बनी आग का गोला, 4 युवकों ने यूं कूदकर बचाई जान

पटना: बाईपास थाना क्षेत्र के एनएच-30 पर महिन्द्रा शोरूम के समीप एक चलती हुई कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय घटी जब कार सवार चार युवक पटना से बैकुंठपुर जा रहे थे। अचानक लगी इस आग ने कुछ ही मिनटों में कार को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन युवकों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। जैसे ही घटना की जानकारी मिली। बाईपास थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। जहां फायर ब्रिगेड की 2 यूनिट छोटी और 2 यूनिट बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि कार में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस हादसे में कार में सवार चारों युवक सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे और किसी को चोट नहीं आई।

धू-धूकर जल उठी कार

आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में कार धू-धूकर जल उठी और पूरी तरह राख में तब्दील हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका। हालांकि इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने यात्रियों को एक बड़ा झटका जरूर दिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई ने इस दुर्घटना को बड़ा हादसा बनने से बचा लिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article