बिहार का गौरव 'सुधा' के उत्पाद अब ग्लोबल पहचान बनाने की राह पर, देश से लेकर विदेश तक किए जा रहे हैं पसंद

'सुधा ब्रांड' के उत्पाद देश से लेकर विदेश तक के बाजार में पसंद किए जा रहे हैं, देश की सीमाओं से निकल कर अमेरिका और कनाडा तक पहुंच चुका है। जल्द ही मध्य पूर्व के देशों और सिंगापुर में भी सुधा के उत्पाद भेजने की तैयारी चल रही है।

Sudha Products Bihar: बिहार का गौरव 'सुधा' अब वैश्विक पहचान बनाने की राह पर है। कॉम्फेड (बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन) के इस ब्रांड ने न सिर्फ देश के विभिन्न राज्यों में अपनी धाक जमाई है, बल्कि अमेरिका और कनाडा जैसे विकसित देशों में भी अपने उत्पादों की आपूर्ति शुरू कर दी है। इन दोनों ही देशों में इसके उत्पाद काफी पसंद भी किए जा रहे हैं। कॉम्फेड अब मध्य पूर्व के देशों और सिंगापुर में भी सुधा उत्पादों को भेजने की तैयारी कर रहा है।

Suda Products

'सुधा ब्रांड' के उत्पाद (फोटो:canva)

कॉम्फेड ने बीते मार्च में सुधा घी (1, 5 और 10 किग्रा पैक), मखाना (250 ग्राम पैक) और गुलाब जामुन (1 किग्रा पैक) को अमेरिका और कनाडा निर्यात किया, जहां इनकी अच्छी-खासी मांग देखी गई है। इस सफलता से उत्साहित होकर कॉम्फेड ने यूएई, सऊदी अरब और सिंगापुर जैसे बाजारों में प्रवेश की योजना बनाई है।

End of Feed