Bihar Weather: बिहार के मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव हो रहा है। कभी दिन के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है, तो वहीं रात के समय तापमान बढ़ जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में हो रहा यह बदलाव आने वाले समय में सर्दी को बढ़ा देगा। आने वाले समय में बिहार में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। आज 4 दिसंबर सुबह से ही 15 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। साथ ही दिन के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। बिहार में पछुआ हवा बहने लगी है। आने वाले समय में दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
बिहार का मौसम
आज कहां-कहां छाया रहेगा कोहरा ?
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार के 15 जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे बिहार के पूरे 15 जिलों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार, आज 4 दिसंबर बुधवार से बिहार के पटना, दरभंगा, मधेपुरा, वैशाली, कटिहार, जहानाबाद, शेखपुरा, भागलपुर, कैमूर, बक्सर, जमुई, किशनगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बिहार में मौसम बदलेगा। ज्यादातर जिलों में देर रात और सुबह के समय भारी कुहासा नजर आता है। बता दें कि आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है, लेकिन अगले तीन दिनों के बाद बिहार में कड़ाके सर्दी पड़ने की संभावना बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली से दूर कड़ाके की सर्दी, दिसंबर में भी गुलाबी ठंड का दौर जारी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
बिहार के मौसम में कब होगा बदलाव ?
मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में बुधवार से सर्दी बढ़ने के आसार हैं। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक पारा नीचे जा सकता है। मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी करते हुए 15 जिलों में सर्दी बढ़ने के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है।
