Bihar News: बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हुई पत्थरबाजी, इलाके में तनाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 25, 2023, 08:51 PM IST

Begusarai Stone Pelting: बिहार के बेगूसराय में बुधवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस पर छत से ईंट फेंके जाने की वजह से बवाल हो गया, जिससे इलाके तनाव फैल गया, वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बिहार के बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया जिसमें एक समुदाय के लोगों के द्वारा जमकर पत्थरबाजी की गई ,जिसमें विसर्जन करने जा रहे कई लोग घायल हो गए, बताया जा रहा है कि बुधवार यानी 25 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन था और कर्पूरी चौक से गुजर रहा था इस दौरान किसी ने मूर्ति पर पत्थर फेंक दिया।

Begusarai Stone Pelting

बिहार के बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव

देखते ही देखते दोनों समुदाय के बीच स्थिति उग्र हो गई, दोनों तरफ जमकर पत्थरबाजी हुई और गुसाई भीड़ ने कई गाड़ी समेत कई दुकान को भी आग के हवाले कर दिया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि आज मूर्ति विसर्जन होने वाला और जिस रास्ते से होकर मूर्ति विसर्जन के लिए जाने वाला था उस रास्ते में छह मीट की दुकान थी जिसको जिला प्रशासन के द्वारा खाली कराया गया था।

End of Feed