बिहार में अजब मामला! 'डॉग बाबू' के बाद अब Cat Kumar ने आवासीय प्रमाण पत्र के लिए किया आवेदन

बिहार के रोहतास जिले में बिल्ली के नाम से आवेदन आया है। जिसमें आवेदक का नाम Cat Kumar है, डीएम के निर्देश के बाद नासरीगंज पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बिहार के रोहतास में अजब ही मामला सामने आया है, वहां पर एक शख्स ने व्यक्ति ने 'बिल्ली कुमार' (Cat Kumar) नाम से आवेदन भेजा है, जिसमें पिता के रूप में 'कैटी बॉस' (Catty Boss) और माता के रूप में 'कटिया देवी' (Catiya Devi) का उल्लेख है। 'डॉग बाबू', 'सोनालिका ट्रैक्टर' के बाद, बिहार में फर्जी आवेदन का एक और मामला सामने आया है, जब रोहतास जिला प्रशासन को एक बिल्ली के नाम पर आवासीय प्रमाण पत्र का अनुरोध प्राप्त हुआ।

cat kumar

अब Cat Kumar ने आवासीय प्रमाण पत्र के लिए किया आवेदन

व्यक्ति ने 'कैट कुमार' नाम से एक आवेदन भेजा है, जिसमें पिता के रूप में 'कैटी बॉस' और माता के रूप में 'कटिया देवी' का उल्लेख है। आवेदन के साथ एक बिल्ली की तस्वीर, फोन नंबर और ईमेल पता भी संलग्न किया गया है।

End of Feed