Bihar Nagar Nikay, Parishad, Panchayat Chunav Election Result 2022:बिहार में दूसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 57.17 फीसद वोटिंग हुई थी जिसमें 54.72 पुरुष और 59.62 फीसद महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। अब आपको यह जानने की उत्सुकता होगी कि इन नतीजों को कहां देख सकते हैं। निकाय चुनाव के नतीजों की पल पल की जानकारी आपको sec.bihar.nic.in पर हासिल कर सकते हैं।
28 दिसंबर को हुए थे चुनाव
बिहार नगरपालिका चुनाव के दूसरे चरण में 23 जिलों के कुल 68 शहरों में पटना समेत 17 नगर निगमों, 2 नगर परिषदों और 49 नगर पंचायतों में मतदान हो हुआ था। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस चरण में मेयर, डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद व अन्य 1665 पदों के 11 हजार 127 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद होगा. नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की मतगणना शुक्रवार को होगी और फिर उसी दिन नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। चुनाव के लिए 7088 बूथ बनाए गए थे। यह पहली बार है जब राज्य में मतदाता सीधे मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का चुनाव कर रहे हैं।156 नगर निगम वार्डों के लिए 18 दिसंबर को पहले चरण का मतदान हुआ था नतीजे 20 दिसंबर को घोषित किए गए थे।
