बिहार में बिना दाखिल-खारिज के बेच सकेंगे बाप-दादा की जमीन, हाई कोर्ट के आदेश पर लगी रोक

Bihar Land Registry: बिहार में अब बिना जमाबंदी के बिना बाप-दादा की जमीन बेची जा सकेंगी। इससे पहले हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि बिना जमाबंदी के बेटे अपने पिता की जमीन नहीं बेच सकेंगे, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है।

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है, जिससे अब बाप-दादा की जमीन बेचना आसान हो जाएगा। दरअसल, बिहार में जमीन खरीद-बिक्री में गड़बड़ी का मामला सामने आया था, जिसके बाद पटना हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि बिहार में जमीन बेचने वाले या जमीन दान करने वाले व्यक्ति के नाम पर जमाबंदी होना जरूरी है। कोर्ट ने कहा था कि अगर जमाबंदी उसके नाम पर नहीं है तो वह व्यक्ति जमीन न तो बेच सकता है और न ही किसी को दान कर सकता है।

land purchase

सांकेतिक फोटो।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद बिहार में जमीन खरीद-बिक्री में काफी गिरावट देखी गई थी और रेवेन्यू में भी कमी आई थी, जिसके बाद इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाया गया, जहां से लोगों को राहत मिली है। जमाबंदी की अनिवार्यता खत्म करने के लिए कातिब संघ ने सरकार से मुलाकात की थी। हालांकि, ये आदेश हाई कोर्ट ने दिया था, जिस वजह से कातिब संघ ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका दायर की।

End of Feed