Bihar Weather: बिहार में बढ़ती गर्मी के बीच मानसून की दस्तक; पटना से पूर्णिया तक मेघगर्जन और बरसात की चेतावनी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 5 July पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मॉनसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है, जिससे बारिश की तीव्रता में कमी और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 37.8°C तक पहुंच गया है। शुक्रवार की शाम पटना समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को दक्षिण बिहार के 19 जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 5 July 2025: बिहार में मॉनसून की सक्रियता अब धीमी पड़ने लगी है, जिसके कारण बारिश की गतिविधियों में गिरावट देखी जा रही है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है, जिसमें गोपालगंज में सबसे अधिक 37.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.6°C पूसा में दर्ज किया गया। इसी बीच शुक्रवार शाम पटना में अचानक बारिश शुरू हुई, जो देर रात तक सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल सहित कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ जारी रही।

Bihar Weather Today

बिहार में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को भी पटना, गया, जहानाबाद सहित दक्षिण बिहार के सभी 19 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 8 जुलाई से बारिश की गतिविधियां और अधिक कमजोर पड़ जाएंगी, जिससे उमस में इजाफा होगा। आज से तापमान में और वृद्धि शुरू हो गई है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण सहित सभी 19 जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, हालांकि इन इलाकों में कोई वेदर अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

End of Feed