Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का कहर; 26 जिलों में IMD का अलर्ट जारी, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 3 July पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: इन दिनों बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। झारखंड और उड़ीसा में बने लो प्रेशर सिस्टम की वजह से बिहार में लगातार बादल छाए हुए हैं और कई जिलों में मूसलाधार वर्षा दर्ज की गई है। इसके चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 3 July 2025: बिहार में इन दिनों बरसात का दौर जारी है। जानकारी के मुताबिक, झारखंड और उड़ीसा में बने लो प्रेशर सिस्टम के कारण इन दिनों बिहार में मानसून सक्रिय और मजबूत बना हुआ है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और पटना, मुंगेर, भागलपुर समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

Bihar mein Aaj ka Mausam

बिहार में आज का मौसम

रोहतास जिले में स्थित महादेव खोह जलप्रपात में अचानक पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे वहां मौजूद लोग अपनी-अपनी दुकानें छोड़कर जान बचाने के लिए भागने लगे। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 26 जिलों में आज बारिश की संभावना है। विशेष रूप से दक्षिण बिहार के चार जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही वज्रपात (आकाशीय बिजली) की भी आशंका बनी हुई है। 4 और 5 जुलाई के दौरान राज्य के कई जिलों में तेज और लगातार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कैमूर (भभुआ), रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, जमुई, शेखपुरा और लखीसराय जिलों में अधिकतर स्थानों पर मध्यम वर्षा (65 मिमी तक) और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा (65 मिमी से अधिक) हो सकती है।

End of Feed