Bihar Weather: बिहार में मानसून जोरदार; तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मूसलधार बारिश, 38 जिलों में अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2 August 2025 पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में 2 अगस्त को मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। राज्य के सभी 38 जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर उत्तर-पूर्वी जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। लगातार बारिश से नदियों के जलस्तर में वृद्धि और शहरी क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2 August 2025: बिहार में आज 2 अगस्त यानी शनिवार को मौसम का मिजाज बेहद खराब रहने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के सभी 38 जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। खासकर उत्तर-पूर्वी बिहार में अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। सुबह से ही कई इलाकों में मूसलधार बारिश दर्ज की जा रही है। पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर सहित कई प्रमुख जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है और शहरी क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Bihar Weather Today

बिहार में आज का मौसम

इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सभी जिलों में आपदा नियंत्रण कक्ष पूरी तरह अलर्ट पर हैं और अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आईएमडी के मुताबिक, मॉनसून की द्रोणिका इस समय दरभंगा के ऊपर से गुजर रही है, जिससे प्रदेश में बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। 5 अगस्त तक राज्य के आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय रहेगा। उत्तर, पूरब, पश्चिम और दक्षिण बिहार के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। विशेष रूप से 3 अगस्त को उत्तर बिहार के 19 जिलों में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कुछ गिरावट देखी जा सकती है।

End of Feed