Bihar IPS Transfer: बिहार में आइपीएस अफसरों का हुआ तबादला, इन 5 जिलों के बदले गए एसपी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 6, 2024, 03:51 PM IST

Bihar IPS Transfer: बिहार में कई आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। बिहार के खगड़िया, किशनगंज, वैशाली, दरभंगा ग्रामीण और अरवल में नए एसपी की पोस्टिंग की गई है।

Bihar IPS Transfer: लोकसभा चुनाव के पहले बुधवार को बिहार में कई भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का तबादला किया गया है। बिहार के कई जिलों के एसपी का तबादला किया गया है। इनमें खगड़िया, वैशाली, अरवल, किशनगंज और दरभंगा ग्रामीण के एसपी बदले गए हैं। यहां पर नये पुलिस अधीक्षक की तैनाती की गई है।

Transfer

बिहार में आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर

ट्रांसफर लिस्ट में किस अफसर का नाम

बिहार सरकार के गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा चंदन कुशवाहा को खगड़िया का एसपी बनाया गया है। इसी तरह विशेष सशस्त्र पुलिस के सहायक पुलिस महानिरीक्षक हरकिशोर राय को वैशाली का एसपी, अपर निदेशक सह सहायक, राज्य अग्निशमन पदाधिकारी राजेंद्र कुमार भील को अरवल एसपी बनाया गया।

End of Feed