ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले बच्चों की मुक्ति के लिए बिहार सरकार ने चलाया विशेष अभियान

बिहार में बाल श्रम को मुक्त करने के लिए सरकार पूरे राज्य में जन-जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। सरकार ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले बच्चों की मुक्ति दिलाने के लिए छापेमारी को लेकर एक विशेष अभियान चला रही है।

Bihar: बिहार को बाल श्रम की समस्या से मुक्त करने के लिए सरकार पूरे राज्य में जन-जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। इस अभियान के तहत बिहार के प्रमुख पारंपरिक मेलों और त्योहारों जैसे सोनपुर मेला, श्रावणी मेला, छठ पर्व आदि में बाल अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह एवं शिक्षा जैसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इन कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, झांकी, पोस्टर प्रदर्शनी जैसे रचनात्मक माध्यमों से इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने के लिए संदेशों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Bihar News

बिहार को बाल श्रम से मुक्त करने का प्रयास (फोटो - Canva)

बाल श्रम को लेकर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

सोमवार को पटना के नियोजन भवन में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास, बाल अधिकारों की रक्षा तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों को पंचायत स्तर तक विस्तारित किए जाने पर चर्चा की गई। बता दें कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम से जुड़े बच्चों को विमुक्त कराने के लिए सूचना बूथ, कला और शिल्प गतिविधियों, दृश्यों, व्यक्तिगत कहानियों, कार्यशालाओं का आयोजन और सोशल मीडिया पर प्रखंड स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

End of Feed