बिहार के गांवों तक तेज होगी कनेक्टिविटी, गड्ढामुक्त होंगी सड़कें; सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

बिहार सरकार मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और ग्रामीण सेतु योजना की प्रगति पर जोर दे रही है। विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1,41,812 किमी से अधिक सड़क और 3,847 पुलों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पटना : बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के साथ मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने विभागीय बैठक में निर्देश दिया कि वर्ष 2025-26 की योजनाओं का त्वरित चयन कर टेंडर निष्पादन में तेजी लायी जाए। जिन योजनाओं का टेंडर पूरा हो चुका है, उनका कार्य अविलंब शुरू कराया जाए।

ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी

ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी

इस बैठक में योजनावार ग्रामीण सड़कों-पुलों के निर्माण की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीण पथों की नवीनीकरण और उन्नयन पर भी मंथन किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

End of Feed