बिहार सरकार का बड़ा राहत पैकेज, मोंथा से हुए नुकसान की होगी भरपाई; 12 जिलों के किसानों के मिलेगा मुआवजा

बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने 12 जिलों में जिन किसानों की फसल भूमि अक्टूबर में भारी बारिश, बाढ़ या मोन्था चक्रवात से क्षतिग्रस्त हुई थी, उन्हें उनकी भूमि के प्रकार और गुणवत्ता के आधार पर तीन अलग-अलग दरों पर कृषि इनपुट सब्सिडी देने का ऐलान किया है।

पटना : कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को बताया कि राज्य के 12 जिलों में जिन किसानों की फसलें अक्टूबर में भारी बारिश, बाढ़ या मोखा चक्रवात की वजह से खराब हुई हैं, उन किसानों को कृषि इनपुट सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी किसानों की जमीन के प्रकार और गुणवत्ता के आधार पर तीन अलग-अलग दरों पर दी जाएगी।

Bihar Agriculture Department

बिहार में किसानों को फसल के नुकसान का मिलेगा मुआवजा

मंत्री ने कहा कि नई सरकार बनते ही किसानों को राहत देने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। विभागीय जानकारी के मुताबिक, 12 जिलों के 39 प्रखंडों की 397 पंचायतों में फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। फसल क्षति का सर्वे और आकलन पूरा कर लिया गया है, और अब सरकार पात्र किसानों को जल्द ही मुआवजा राशि देने जा रही है।

End of Feed