चुनाव पूर्व बिहार को डबल इंजन की सौगात; लगभग 85,000 करोड़ रुपये से हो रहा कायाकल्प, इन योजनाओं पर चल रहा काम

Bihar Elections 2025: बिहार के विकास में केंद्र और राज्य की सरकारें यानी डबल इंजन की सरकार पूरी सिद्दत से लगी हुई है। इसी का नतीजा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी से जून में अब तक 4 बार बिहार आ चुके हैं और पांच कार्यक्रमों में शिरकत कर 54,400 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात बिहार को दे चुके हैं

KEY HIGHLIGHTS
  • फरवरी से जून तक बिहार को हजारों करोड़ की सौगात
  • पटना को चमकाने का हो रहा काम

Bihar Elections 2025: बिहार के विकास में केंद्र और राज्य की सरकारें यानी डबल इंजन की सरकार पूरी सिद्दत से लगी हुई है। इसी का नतीजा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी से जून में अब तक 4 बार बिहार आ चुके हैं और पांच कार्यक्रमों में शिरकत कर 54,400 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात बिहार को दे चुके हैं जिसमें पीएम मोदी का 29-30 मई का दो दिवसीय दौरा भी शामिल है। इसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फरवरी से जून में अब तक करीब 26 ऐसे कार्यक्रम किए जिसमें करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन या लोकार्पण किया है।

PM Modi in Bihar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फोटो साभार: @NitishKumar)

राजधानी पर दे रहे विशेष ध्यान

तमाम योजनाओं में आधा दर्जन से ज्यादा ऐसी योजनाएं शामिल हैं जिसके जरिए पटना को चमकाने का काम किया जा रहा है, इसमें सड़क से जुड़ी योजनाओं की संख्या अधिक है। पटना को खासतौर से मिली सौगातों में जेपी गंगा पथ के अंतिम चरण कंगन घाट से दीदारगंज तक का उद्घाटन हुआ। यह प्रोजेक्ट 3831 करोड़ रुपये का है।

End of Feed