बाहुबली पूर्व MLA अनंत सिंह के गढ़ मोकामा में घोड़े पर निकले तेजस्वी, अनंत सिंह पर कह दी ये बात

तेजस्वी यादव ने मोकामा में अनंत सिंह पर सीधा हमला बोलते हुए कहा l पिछली बार जिसको हमने जिताया था वह गद्दार निकला, तेजस्वी का इशारा सीधे अनंत सिंह की ओर था नीलम देवी जो अनंत सिंह की पत्नी है वो पिछली बार आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीती थी लेकिन बिहार विधान सभा में नीतीश सरकार के विश्वास मत के दौरान नीलम देवी ने नीतीश कुमार को समर्थन कर दिया था।

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा के तहत बुधवार को मोकामा पहुंचे। बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के गढ़ में तेजस्वी उन्हीं के रंग में दिखे। तेजस्वी यादव अपने रथ को छोड़कर घोड़े पर सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते दिखाई दिए। तेजस्वी ने अनंत सिंह पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली बार जिसको हमने जिताया था वह गद्दार निकला। तेजस्वी का इशारा सीधे अनंत सिंह की ओर था। नीलम देवी जो अनंत सिंह की पत्नी हैं वो पिछली बार आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीती थीं, लेकिन बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के विश्वास मत के दौरान नीलम देवी ने नीतीश कुमार को समर्थन कर दिया था।

IMG_4889.jpeg
मोकामा में घोड़े पर तेजस्वी

अपराधियों को तेजस्वी की चेतावनी

वहीं, तेजस्वी यादव ने लोगों के बीच अपने भाषण में कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो कोई भी अपराधी बाहर नहीं घूमेगा, बल्कि सलाखों के पीछे रहेगा। तेजस्वी बार बार लोगों को ये विश्वास दिलाने की कोशिश करते दिखते हैं कि 90 के दशक में आरजेडी की जो पहचान बन गई थी उससे अलग पहचान तेजस्वी बनाएंगे।

End of Feed