बिहार में सियासी उथल-पुथल: शिक्षा मंत्री के बड़े भाई BJP में शामिल, मधेपुरा सीट पर दिखेगी भाई-भाई की फाइट

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 1, 2023, 12:04 PM IST

Bihar Politics: बिहार के शिक्षा मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर के बड़े भाई रामचंद्र प्रसाद यादव ने राजद को बड़ा झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक, रामचंद्र प्रसाद यादव भाजपा में शामिल हो गए।

Bihar Politics: बिहार की सियासत में उथल-पुथल जारी है। अब नीतीश कुमार कैबिनेट में शामिल राज्य के शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर के बड़े भाई रामचंद्र प्रसाद यादव ने राजद को बड़ा झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक, रामचंद्र प्रसाद यादव भाजपा में शामिल हो गए। वह शुक्रवार को यहां प्रदेश भाजपा इकाई मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

Bihar education minister Chandrashekhar

तेजस्वी यादव के साथ बिहार के शिक्षा मंत्री

उन्होंने दावा किया कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद ने दलितों और वंचितों को उत्थान के लिए कुछ नहीं किया है। जबकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी ने दलितों और वंचितों के लिए बहुत कुछ किया है।

End of Feed