उन्नाव बस हादसे में उजड़ा परिवार, पूर्वी चंपारण के 6 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

उन्नाव बस हादसे में बिहार के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। यह परिवार पूर्वी चंपारण के फेनहारा का रहने वाला था। ये लोग मेरठ में काम करते थे और बकरीद पर कुर्बानी देने गांव आए थे। कल बस से वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • उन्नाव बस हादसे में 6 लोगों ने गंवाई जान
  • मेरठ में काम करते थे मृतक
  • वापस मेरठ लौटते समय हादसा

Unnao Bus Accident: उन्नाव में हुए दर्दनाक बस हादसे में पूर्वी चंपारण का एक परिवार उजड़ गया। इस हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों के हालत गंभीर बताई गई। परिवार के लोगों को आज सुबह घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।

Unnao Accident

उन्नाव हादसे में बिहार में एक परिवार के 6 लोगों की मौत

बकरीद पर कुर्बानी देने आए थे गांव

यह परिवार पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 11 का निवासी है। परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि ये लोग मेरठ में काम करते थे और बकरीद के मौके पर कुर्बानी देने आये थे। यहां वे गांव में नया मकान बनवा रहे थे। ये लोग मंगलवार को वापस मेरठ जा रहे थे, जिसके लिए इन्होंने दिल्ली वाली बस पकड़ी।

End of Feed