शहर

Unnao Bus Accident: आगरा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस की टैंकर से जोरदार टक्कर, 18 लोगों की मौत

बिहार के मोतिहारी से दिल्ली जा रही स्लीपर बस उन्नाव में एक टैंकर से भिड़ गई। जिसमें दोनों के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ। जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Image

उन्नाव में भीषण हादसा

KEY HIGHLIGHTS
  • बस ने दूध के टैंकर को पीछे से मारी टक्कर
  • बस और टैंकर के परखच्चे उड़े
  • हादसे में 19 लोग हुए घायल

Unnao Bus Accident: उन्नाव में बुधवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। जहां एक स्लीपर बस की टैंकर से जोरदार भिडंत हो गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है।

बस पीछे से टैंकर में जा घुसी

यह स्लीपर बस बिहार के मोतिहारी से दिल्ली जा रही थी। तभी उन्नाव में बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी पर यह दर्दनाक हादसा हो गया। डबल डेकर बस पीछे से दूध से भरे टैंकर में टकरा गई। बस टैंकर को चीरती हुई बस घुस गई। इस जोरदार टक्कर से बस और टैंकर दोनों के परखच्चे उड़ गए। जिसे क्रेन की मदद से रोड से हटवाया गया।

तेज रफ्तार में थी बस

उन्नाव के डीएम गौरांग राठी ने बताया कि आज सुबह करीब सवा पांच बजे बस पीछे से दूध के टैंकर से भीड़ गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में अब तक करीब 18 लोगों की मौत हो गई है। लगभग 19 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और उसने पीछे से टैंकर को टक्कर मारी। इस बस में अलग-अलग जनपदों के निवासी थे। डीएम ने बताया कि कंट्रोल रूम के छह नंबर जारी किए गए हैं। जिन पर कॉल करके परिजन अपने परिवार के लोगों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article