मुंबई

Nashik Hit and Run: पैदल जा रही महिला को कार ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो देख कांप जाएगी रूह

नासिक के गंगापुर रोड पर एक कार ने पैदल जा रही महिला को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

Image

नासिक हिट एंड रन मामला

KEY HIGHLIGHTS
  • नासिक हिट एंड रन मामला
  • 36 साल की महिला को कार ने मारी टक्कर
  • हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया

Nashik Hit and Run: नासिक से हिट एंड रन का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रोड पर जा रही एक महिला को कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हिट एंड रन की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसकी वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक साल की महिला रोड पर पैदल जा रही थी। इस दौरान वह से दो अन्य व्यक्ति भी गुजरते हुए दिख रहे हैं। तभी एक ऑल्टो कार पीछे से आती है और महिला को टक्कर मारते हुए आगे निकल जाती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला दूर तक उड़कर गिर जाती है। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

यह हादसा नासिक में गंगापुर रोड पर हुआ। मृतक महिला की उम्र 36 साल बताई जा रही है और वह वैशाली शिंदे की रहने वाली थी। गंगापुर पुलिस ने इस घटना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!