उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने AI आधारित कृषि रेडियो प्रणाली की शुरुआत की, किसानों को मिलेगी जल्द व सटीक जानकारी

बिहार के उप-मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज AI आधारित कृषि रेडियो प्रसार प्रणाली का शुभारंभ किया। ‘बिहार कृषि रेडियो’ ऐप किसानों को मौसम पूर्वानुमान, फसल रोग प्रबंधन, मंडी भाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी 24×7 उपलब्ध कराएगा।

बिहार के उप-मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कृषि क्षेत्र में डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देते हुए आज यानी सोमवार 29 सितंबर को AI आधारित कृषि रेडियो प्रसार प्रणाली की शुरुआत की। उप-मुख्यमंत्री ने कृषि भवन पटना स्थित मीडिया सेंटर में इस क्रांतिकारी पहल का शुभारम्भ किया। कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

CM Vijay Sinha

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा AI आधारित कृषि रेडियो का उद्घाटन करते हुए

विजय सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि 'एग्रीकल्चर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिलकर कृषि तकनीक में नई क्रांति ला सकते हैं। यह किसानों को न सिर्फ उनकी आय बढ़ाने में मददगार होगा, बल्कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी प्रदान करेगा।' उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बिहार सरकार ने कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग सुनिश्चित किया है।

End of Feed