Bihar News: बिहार में साइबर अपराध के पाकिस्तान से जुड़े तार, एक जालसाज गिरफ्तार

बिहार में साइबर अपराधियों के नए गिरोह के बारे में पता चला है। ये गिरोह पाकिस्तानी नंबरों का इस्तेमाल करके आपस में बात करता है और ठगी को अंजाम देता है। पुलिस ने एक आरोपी ठग को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से दो सौ से अधिक बैंक खातों की डिटेल मिली है। पुलिस इनका नेटवर्क खंगाल रही है और लोगों को ऑनलाइन ठगी से सावाधानी बरतने को कहा है।

Cyber Crime In Bihar: हाल ही में बिहार के साइबर ठगी के एक नए मामले का खुलासा हुआ है। इस मामले में साइबर अपराधी ऑनलाइन ठगी करके पैसे को ठिकाने लगाने के लिए पाकिस्तानी नंबरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए पुलिस को अपराधियों की शिनाख्त करने में परेशानी हो रही है। ये गिरोह पूर्वी चंपारण जिले के नेपाल सीमा के पास सक्रिय है। इस मामले में पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार भी किया है।

cyber crime pakistan connection in bihar

साइबर अपराध में पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नए साइबर गिरोह का खुलासा

बिहार के पूर्वी चंपारण में सक्रिय एक साइबर ठगों के गिरोह का खुलासा हुआ है, जो ऑनलाइन ठगी करके पैसे को ठिकाने लगाने के लिए पाकिस्तानी नंबरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पाकिस्तानी फोन नंबरों की वजह से पुलिस को उनके लोकेशन आदि की जानकारी निकालने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है। पुलिस को इस गिरोह की भनक लगने के बाद अब और अधिक सक्रियता से इस गिरोह की पड़ताल चल रही है।

End of Feed