Bihar: गोपालगंज में दो भाइयों पर चाकू से वार, एक युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीण, गांव में तनाव का माहौल

Bihar: बिहार के गोपालगंज में पुरानी रंजिश के कारण कुछ लोगों शादी में जा रहे दो भाइयों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक की युवक की मौत हो गई है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Bihar Crime: बिहार के गोपालगंज जिले में शादी के समारोह में शरीक होने जा रहे दो भाइयों पर कुछ बदमाशों द्वारा चाकू से हमला किया गया। इस घटना में एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीण आरोपियों के घर पर हमले के निकले, जिन्हें पुलिस ने समय रहते रोका। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Crime News

गोपालगंज में दो भाइयों पर चाकू से वार

दो भाइयों पर बदमाशों ने किया चाकू से वार

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात कटेया थाना क्षेत्र के मुजहा गांव निवासी सिकंदर गोंड और धर्मेंद्र गोंड दोनों भाई बिगू पटेल के घर आई बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में दोनों भाइयों पर गांव के ही कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान सिकंदर गोंड के रूप में की गई है।

End of Feed