Bihar Crime: खूनी खेल में बदला विवाद, एक सिपाही ने ली अपने साथी की जान, 11 गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

Bihar Crime: बिहार के बेतिया में एक सिपाही ने अपने ही एक साथी को 11 गोलियां मारी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Bihar Crime: बिहार के बेतिया पुलिस लाइन से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक सिपाही ने अपने ही साथी जवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में सिपाही सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी सिपाही परमजीत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस गोलीबारी में पुलिस लाइन गोलियों की गूंज से दहल उठा। बताया जा रहा है कि सिपाही परमजीत ने अपनी इंसास राइफल से एक के बाद एक कुल 11 गोलियां सोनू कुमार पर दाग दीं। इससे पूरे पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई। सिपाही द्वारा एक अन्य सिपाही की हत्या की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Crime News

बिहार के बेतिया में एक सिपाही ने अपने ही एक साथी को 11 गोलियां मारी

पुलिस लाइन की छत पर चढ़ा आरोपी सिपाही

हमलावर सिपाही परमजीत वारदात के बाद इंसास राइफल लेकर पुलिस लाइन की छत पर चढ़ गया, जिसे काबू में लाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल उससे मुफस्सिल थाना में एसडीपीओ विवेक दीप पूछताछ कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी। पुलिस बैरक में फिलहाल मृतक सिपाही सोनू कुमार का शव पड़ा है, जिसकी जांच जारी है।

End of Feed