पटना में अपराधियों का आतंक; यात्रियों से भरी बस पर बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, ड्राइवर की मौत

राजधानी पटना में सोमवार शाम एक प्राइवेट बस के ऊपर कई राउंड फायर किए गए। यह वारदात पटना स्थित जीरो माइल गया मोड़ पर हुई। इस कांड में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मचे हंगामे का फायदा उठाकर अपराधी भाग निकले। पुलिस इनकी जांच में जुटी हुई है।

Patna Crime: राजधानी पटना स्थित जीरो माइल गया मोड़ पर एक बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। सोमवार की देर शाम हुई इस गोलीकांड में बस के ड्राइवर की मौत हो गई। बस यात्रियों से भरी हुई थी। इस वारदात के बाद मची अफरातफरी का फायदा उठाकर अपराधी भाग गए। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेनमारी कर रही है।

patna bus firing incident

गया मोड़ पर चलीं बस पर गोलियां

तीन अपराधियों ने चलाई गोली

सोमवार की देर शाम यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस बैरिया बस स्टैंड से रवाना हो रही थी। बेतिया जा रही ये बस जैसे ही जीरो माइल पहुंची, तीन अपराधियों ने बस को घेर लिया और चालक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चालक को तीन गोलियां लगीं जिसके बाद वो घायल होकर गिर पड़ा। लगभग डेढ़ मिनट तक चली इस घटना के बाद यात्री बस से कूदकर भागने लगे। आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया। ड्राइवर को NMCH ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed