बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 फरवरी 2015 से अब तक लगातार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हैं। 10 साल से अधिक के इस कार्यकाल में वह कभी कांग्रेस और RJD के साथ मिलकर महागठबंधन में शामिल होते हैं तो कभी अपने पुराने साथ BJP के साथ NDA में। फिलहाल वह NDA में शामिल हैं। इससे पहले वह 24 नवंबर 2005 से 20 मई 2014 तक यानी 8 साल से ज्यादा बिहार के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान वह NDA में ही रहे। उससे भी पहले वह 3 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक यानी कुल 7 दिन बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। चुनाव के बाद कौन मुख्यमंत्री बनेगा, यह भविष्य के गर्भ में है। मौजूदा मुख्यमंत्री से संपर्क करना हो तो हम यहां आपको उनके फोन नंबर दे रहे हैं।
ये हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फोन नंबर
अगर आप बिहार में रहते हैं या बिहार के मूल निवासी हैं और देश के किसी अन्य हिस्से में रहते हैं। किसी अन्य राज्य का निवासी होने के बावजूद बिहार के मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं या किसी विषय पर बात करना चाहते हैं तो उसके लिए मुख्यमंत्री का फोन नंबर और पता होना जरूरी है। आपको बिहार से जुड़ी किसी तरह की शिकायत हो या प्रश्न हो तो आप इसके लिए मुख्यमंत्री से सीधे शिकायत या सुझाव दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री किसी भी राज्य का मुखिया होता है और वहां की जनता के लिए अभिभावक की तरह होता है। यहां के लोगों की समस्याएं उनकी अपनी समस्याएं होती हैं। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है कि वह आपकी समस्याओं का समाधान करें। लेकिन आपको उन तक अपनी समस्या या शिकायत पहुंचानी जरूरी है। चलिए जानते हैं CM नीतीश कुमार से किस फोन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं और उनका पता क्या है -
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऑफिस का पता
मुख्यमंत्री सचिवालय
4 देशरत्न मार्ग, पटना - 800001O
मुख्यमंत्री का ईमेल - cmbihar@nic.in
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके दफ्तर के फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उनके दफ्तर के फोन नंबर हैं - 2215601, 2217289, 2205911, 2215066, 2215047, 2211324, 2219430
अगर आप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके घर पर संपर्क करना चाहते हैं तो उनके घर के फोन नंबर - 2222079, 2223393, 2217741, 2215168, 2215167 हैं।
