दिल्ली

Delhi CM Rekha Gupta का फोन नंबर, सीधे मुख्यमंत्री के दफ्तर में कर सकते हैं संपर्क

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पद और गोपनीयता की शपथ ले चुकी हैं और ताबड़तोड़ फैसले ले रही हैं। शालीमार बाग से विधायक चुनी गईं CM रेखा गुप्ता और उनके कार्यालय से आपको कई तरह के काम पड़ सकते हैं। इसीलिए हम यहां आपको बता रहे हैं उनके दफ्तर का पूरा एड्रेस और फोन नंबर। ताकि जरूरत के समय आपको किसी तरह की समस्या न हो।

Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री के दफ्तर का पता और फोन नंबर

Photo : Times Now Digital

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली और पार्टी की तरफ से दिल्ली की शालीमार बाग से विधायक चुनी गई रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को पद और गोपनीयता की शपथ ली और उसके बाद से ताबड़तोड़ फैसले ले रही हैं। उनके साथ 6 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। सोमवार 24 फरवरी को विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हुआ और सभी विधायकों ने सदन में शपथ ली।

दिल्ली में होने वाले तमाम कार्यों की जिम्मेदारियां सभी मंत्रियों के बीच बांटी गई हैं। अलग-अलग मंत्रालयों से जुड़े कामों और शिकायतों के लिए आप उस विभाग के मंत्री से मिल सकते हैं, उनसे शिकायत कर सकते हैं और सुझाव दे सकते हैं। लेकिन दिल्ली की सुपर बॉस तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ही हैं। ऐसे में आप अपनी समस्याओं और सुझावों के लिए मुख्यमंत्री से भी संपर्क कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अभी सरकारी आवास का आवंटन नहीं हुआ है, ऐसे में उनके आवास का एड्रेस और फोन नंबर तो हम अभी आपको नहीं बता सकते हैं, लेकिन उनके दफ्तर का पता और फोन नंबर जरूर आपको बता सकते हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से संपर्क करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उनसे दिल्ली सेक्रेटेरियट यानी दिल्ली सचिवालय में मिलना होगा। उनके दफ्तर का पूरा पता है - 3rd लेवल, दिल्ली सचिवालय, आई.पी. एस्टेट, नई दिल्ली - 110002.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का फोन नंबर

जैसा कि हमने ऊपर बताया दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अभी सरकारी आवास आवंटित नहीं हुआ है, इसलिए उनके घर का पता और फोन नंबर नहीं बता सकते। लेकिन इस बात के लिए आश्वस्त रहें कि जैसे ही उन्हें सरकारी आवास आवंटित होगा, वैसे ही हम आपको उनके आवास का पता और फोन नंबर जरूर बता देंगे।

फिलहाल उनके दिल्ली सचिवालय वाले उनके दफ्तर के फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उनका फोन नंबर है - 23392020, 23392030. अगर आप दिल्ली से बाहर से या मोबाइल फोन से मुख्यमंत्री से संपर्क कर रहे हैं तो पहले दिल्ली का STD कोड 011 डायल करें और फिर दिए गए फोन नंबर को मिलाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article