पटना

बॉर्डर पर गोलीबारी में शहीद हुए बिहार के एक और लाल का पार्थिव शरीर कल पहुंचेगा घर, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

जम्मू में बिहार के एक और लाल ने देश के लिए अपनी जान की आहुति दी है। नवादा जिले के रहने वाले मनीष कुमार आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर तैनात थे और 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। उनकी शहादत की सूचना मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया है।

Image

बॉर्डर पर शहीद हुआ बिहार का एक और लाल

छपरा के बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज और सिवान के आर्मी ऑपरेटर रामबाबू सिंह के बाद बिहार के नवादा जिले के निवासी कोआकोल प्रखंड के जवान मनीष कुमार के जम्मू में शहीद हो गए। सेना के कर्नल ने शहीद मनीष के पिता को फोन करके इस दुखद घटना की सूचना दी। बताया जा रहा है कि उनका पार्थीव शरीर गुरुवार यानी कल, 15 मई तक उनके गांव पहुंच जाएगा।

दो महीने पहले हुई थी मनीष कुमार की शादी

मनीष की शहादत की सूचना मिलते ही परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। बताया जा रहा है कि मनीष कुमार की शादी दो महीने पहले पांडेय गंगौट के साथ उनके पैतृक गांव में धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद वह ड्यूटी के लिए लद्दाख चले गए थे। मनीष कुमार आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर तैनात थे। उनकी शहीद होने की खबर मिलते ही पूरा परिवार और पत्नी शोक में डूब गए।

ग्रामीणों ने इसे बताया बिहार में शहादत का नया अध्याय

मनीष कुमार से पहले बिहार के दो और लाल जम्मू में शहीद हुए। एक छपरा के मो. इम्तियाज और दूसरे सिवान के रामबाबू सिंह। मो. इम्तियाज का शव मंगलवार को उनके निवास स्थान पहुंचा था। अंतिम विदाई के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। मो. इम्तियाज अमर रहें के नारों के साथ ग्रामीणों ने उन्हें अंतिम विदाई थी। मो. इम्तियाज के परिवार को बिहार सरकार ने 50 लाख रुपए, सरकारी नौकरी और अन्य सुविधाएं दी हैं।

रामबाबू सिंह 10 अप्रैल को ड्यूटी पर लौटे थे। वह सीवान जिले के रहने वाले थे। उनकी शहादत की सूचना मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया था। रामबाबू की शादी 2024 में हुई थी। बिहार के तीन लाल ने देश की सेवा करते हुए शहीद हुए हैं। इस पर ग्रामीणों का कहना है कि वे गर्व महसूस करते हैं कि उनका जवान देश की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर गया। ग्रामीणों ने रामबाबू सिंह के लिए कहा कि शहादत सीवान की देशभक्ति की गाथा में एक नया अध्याय जोड़ती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article