पटना

Bihar Budget: वुमेन्स डे से पहले सम्राट ने महिलाओं के लिए खोला पिटारा, कीं ये घोषणाएं

बिहार के उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने आज बजट पेश किया। अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने बिहार की महिलाओं के लिए राज्य का पिटारा ही खोल दिया। उन्होंने महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। चलिए उन सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Image

बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए की कई घोषणाएं

Photo : PTI

पटना में आज यानी सोमवार 3 मार्च को बिहार का सालाना बजट पेश किया गया। बिहार के उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने जब आज बिहार विधानसभा में बजट पेश किया तो उन्होंने कई घोषणाएं कीं। इस दौरान सम्राट ने महिलाओं के लिए पिटारा खोल दिया। बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। सभी के बारे में यहां विस्तार से जानते हैं -

नौकरी में 33 फीसद आरक्षण

बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने अपने बजट भाषण के दौरान बिहार में महिलाओं को नौकरी में 33 फीसद आरक्षण की घोषणा की। उन्होंने कहा, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण दिया जाएगा।

पिंक टॉयलेट की सौगात

बजट भाषण में सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि राज्य के हर हिस्से में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। इस घोषणा को केंद्र की स्वच्छ भारत योजना और स्वच्छता घर से प्रेरित माना जा सकता है। अब महिलाओं को घंटों तक टॉयलेट जाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा और न ही उन्हें खुले में जाने को मजबूर होना होगा।

पिंक बस की शुरुआत

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बिहार सरकार के बजट में कई घोषणाएं की गईं। इनमें से एक महिलाओं के लिए पिंक बस की शुरुआत है। बजट भाषण में सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि बिहार के बड़े शहरों में पिंक बस सेवा की शुरुआत होगी, जिसमें सवारी से लेकर बस ड्राइवर और कंडक्टर तक महिलाएं होंगी। इन बसों में पुरुषों के लिए नो एंट्री होगी।

स्वरोजगार के रास्ते खुलेंगे

यही नहीं, सरकार ने बिहार में महिलाओं के स्वरोजगार के लिए भी रास्ते खोल दिए हैं। महिला ड्राइवरों को ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन खरीदने के लिए सरकार की तरफ से अनुदान देने की बात बजट भाषण में कही गई है। बिहार के प्रमुख शहरों में महिला ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर खुलेंगे, जिनमें ट्रेनर भी महिलाएं ही होंगी। यानी यहां पर महिलाओं को ट्रेनिंग के साथ ही रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

गरीब बेटियों की शादी

वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि बिहार सरकार राज्य की हर पंजायत में सरकारी विवाह मंडप बनाएगी। इन विवाह मंडपों में गरीब बेटियों की शादी करवाई जाएगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article