Bihar Intermediate Exam 2024: बिहार में 12वीं की परीक्षा बनी मजाक, दीवार-गेट लांघकर केंद्रों में दाखिल हुईं छात्राएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 1, 2024, 05:11 PM IST

Bihar Intermediate Examination 2024:बिहार बोर्ड की 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा के पहले दिन भारी अनियमितता के बीच नालंदा और मुजफ्फरपुर में छात्राएं गेट और दीवार लांघकर परीक्षा केंद्र पहुंचती नजर आईं।

Bihar Intermediate Examination 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 12वीं की वार्षिक परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लेट से पहुंचने पर हंगामा देखा गया। नालंदा और मुजफ्फरपुर जिले के कई केंद्रों से छात्राओं को गेट और दीवार लांघकर परीक्षा केंद्र पहुंचने की तस्वीर सामने आई है। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर में सैंकड़ों छात्र ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण परीक्षा केंद्र पर विलंब से पहुंचे। समय समाप्त होने के कारण जब परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला तब परीक्षार्थियों को फजीहत उठानी पड़ी।

Bihar Intermediate Examination 2024

बिहार में 12वीं की परीक्षा के दौरान दीवार फांदकर केंद्र पहुंची छात्राएं

परीक्षा केंद्र में अफरा-तफरी

मुजफ्फरपुर गर्ल्स स्कूल की गेट पर परीक्षार्थी हंगामा करते रहे, जब गेट नहीं खुला तब अभिभावकों के सहयोग से कई छात्राओं ने केंद्र की दीवार को फांदकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया। बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने का निर्देश पहले ही दिया है। ऐसी ही तस्वीर नालंदा से आई है। यहां बिहारशरीफ के किसान कॉलेज, देवशरण महिला कॉलेज और गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

End of Feed