Teghra Assembly Election 2025: क्या है तेघरा विधानसभा सीट पर चुनावी समीकरण, यहां देखें मतदान की तारीख और उम्मीदवारों की लिस्ट

Teghra Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर मतदान होने वाले हैं। यहां चुनाव 2 चरणों में होंगे, जिसमें जनता अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देने पहुंचेंगी। बिहार की 243 सीटों में बेगूसराय जिले की तेघरा सीट भी शामिल है। आइए आपको इस सीट पर उम्मीदवारों की लिस्ट के साथ किस चरण में मतदान होंगे, उसकी जानकारी दें।

Teghra Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर मतदान दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 121 और दूसरे चरण के चुनाव 122 सीटों पर होने वाले हैं। यहां कुल 243 सीटों पर मतदान किया जाएगा। इन 243 सीटों में तेघरा विधानसभा सीट भी शामिल हैं। तेघरा बेगूसराय जिले का एक उपमंडल है। इस सीट का चुनावी इतिहास बहुत दिलचस्प रहा है। बता दें कि तेघरा विधानसभा सीट का नाम 1967 में बदलकर बरौनी विधानसभा सीट कर दिया गया था। लेकिन 2008 में परिसीमन आयोग ने इसका नाम बदले हुए इसे वापस तेघरा नाम दिया। यहां तेघरा के नाम से 6 बार चुनाव हुए और बरौनी के नाम पर 9 बार चुनाव हुए थे।

Teghra Assembly Election 2025.

तेघरा विधानसभा सीट पर कब होंगे मतदान (फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत)

कब बनी तेघरा विधानसभा सीट

बेगूसराय जिले के तेघरा विधानसभा सीट का गठन 1951 में हुआ था। यहां पहले विधानसभा चुनाव 1952 में हुए थे। उस चुनाव में जीत हासिल कर कांग्रेस के राम चरित्र सिंह पहले विधायक बने। 1952 से 1962 तक यहां केवल तीन बार चुनाव हुए थे। उसके बाद सीट का नाम बदला गया और 1972 में बरौनी विधानसभा सीट पर चुनाव शुरू हुए। 1972 से 2005 तक बरौनी सीट पर 9 बार चुनाव का आयोजन किया गया। उसके बाद 2008 में पुनः पुराना नाम तेघरा प्राप्त करने के बाद 2010, 2015 और 2020 में चुनाव हुए। बता दें कि 1952 से 2020 तक इस सीट पर हुए चुनाव में 10 बार सीपीआई की जीत हासिल की है।

End of Feed