Teghra Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर मतदान दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 121 और दूसरे चरण के चुनाव 122 सीटों पर होने वाले हैं। यहां कुल 243 सीटों पर मतदान किया जाएगा। इन 243 सीटों में तेघरा विधानसभा सीट भी शामिल हैं। तेघरा बेगूसराय जिले का एक उपमंडल है। इस सीट का चुनावी इतिहास बहुत दिलचस्प रहा है। बता दें कि तेघरा विधानसभा सीट का नाम 1967 में बदलकर बरौनी विधानसभा सीट कर दिया गया था। लेकिन 2008 में परिसीमन आयोग ने इसका नाम बदले हुए इसे वापस तेघरा नाम दिया। यहां तेघरा के नाम से 6 बार चुनाव हुए और बरौनी के नाम पर 9 बार चुनाव हुए थे।
कब बनी तेघरा विधानसभा सीट
बेगूसराय जिले के तेघरा विधानसभा सीट का गठन 1951 में हुआ था। यहां पहले विधानसभा चुनाव 1952 में हुए थे। उस चुनाव में जीत हासिल कर कांग्रेस के राम चरित्र सिंह पहले विधायक बने। 1952 से 1962 तक यहां केवल तीन बार चुनाव हुए थे। उसके बाद सीट का नाम बदला गया और 1972 में बरौनी विधानसभा सीट पर चुनाव शुरू हुए। 1972 से 2005 तक बरौनी सीट पर 9 बार चुनाव का आयोजन किया गया। उसके बाद 2008 में पुनः पुराना नाम तेघरा प्राप्त करने के बाद 2010, 2015 और 2020 में चुनाव हुए। बता दें कि 1952 से 2020 तक इस सीट पर हुए चुनाव में 10 बार सीपीआई की जीत हासिल की है।
कब होगा तेघरा विधानसभा सीट पर चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान दो चरणों में होंगे। 121 सीट पर पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को और 122 सीटों पर दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण की 121 सीटों में तेघरा विधानसभा सीट भी शामिल हैं। इसका अर्थ यह है कि तेघरा सीट पर चुनाव 6 नवंबर को पहले चरण में होंगे। 14 नवंबर को मतगणना होगी।
तेघरा विधानसभा चुनाव 2025: उम्मीदवारों की लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जीत हासिल करने वाले कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राम रतन सिंह इस बार भी सीपीआई की तरफ से 2025 में चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।
तेघरा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट
राष्ट्रीय जनता दल के बीरेंद्र कुमार से 2015 में आयोजित हुए विधानसभा चुनाव में हारने के बाद बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राम रतन सिंह ने जीत हासिल की। उन्होंने उस चुनाव में 85,229 वोट हासिल किए थे। जबकि बीरेंद्र कुमार (जेडीयू) ने 37,250 वोट प्राप्त किए थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | वोट |
| राम रतन सिंह | कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) | 85299 |
| बीरेंद्र कुमार | जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) | 37,250 |
| ललन कुमार | लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) | 29,936 |
तेघरा विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण
बिहार विधानसभा सीट 2020 में तेघरा सीट पर पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2,85,190 थी। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान यह संख्या बढ़कर 3,05,595 हो गई। अनुमानित तौर पर इसमें अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या 10.78 प्रतिशत और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 13.3 प्रतिशत थी। यहां ग्रामीण मतदाताओं की संख्या 49.84 प्रतिशत और शहरी मतदाताओं की संख्यका 50.16 प्रतिशत है। इस बार के चुनाव में यह संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
