Bihar Assembly: केके पाठक के फैसले पर गर्माया विधानसभा का माहौल, नीतीश बोले- बदलेगा स्कूल का समय

केके पाठक ने पिछले महीने स्कूल का समय बदला था। यह मुद्दा आज विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष ने उठाया और इसपर जमकर हंगामा भी हुआ। जिसके बाद सीएम नीतीश ने स्कूल का समय फिर से बदलने का ऐलान किया।

Bihar School Timing: बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने हाल ही में स्कूल का समय बदला था, उनके इस फैसले पर आज विधानसभा में बजट सत्र के दौरान जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सदस्यों ने स्कूल के समय को फिर से बदलने की मांग की और शिक्षकों के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन भी किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि स्कूल का समय बदला जाएगा और पहले की तरह ही सुबह 10 बजे से 4 बजे तक रहेगा। उन्होंने केके पाठक के फैसले को भी गलत ठहराया और कहा कि उन्हें आज बुलाकर स्कूल का समय बदलने के बारे में कहेंगे।

Nitish kumar

बिहार सीएम नीतीश कुमार

पिछले महीने बदला था स्कूल का समय

केके पाठक ने पिछले महीने स्कूल का समय बदलकर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कर दिया। पहले यह समय सुबह 10 से 4 बजे तक था। उन्होंने शिक्षकों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्कूल में ही रहने को कहा और बच्चों से संबंधित पढ़ाई या अन्य कार्यों को करने को भी निर्देश दिया। बिहार के शिक्षक केके पाठक के इस नए फैसले का विरोध कर रहे हैं। यहीं मुद्दा आज विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी विपक्ष के द्वारा उठाया गया।

End of Feed