पटना

Sabhyata Dwar: इस बार घूम आइए पटना का सभ्यता द्वार, जानिए क्या है खास

पटना का सभ्यता द्वार, यहां बना खूबसूरत पार्क, शांत माहौल और गंगा की कलकल करती लहरें लोगों को अपनी ओर खींच लाती हैं। वैसे तो बिहार में घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं, लेकिन सभ्यता द्वार की अपनी अलग पहचान है।

Image

पटना, सभ्यता द्वार

Photo : Twitter

राजधानी पटना के गंगा किनारे स्थित सभ्यता द्वार लोगों के आकर्षण का बड़ा केंद्र बन गया है। यहां का खूबसूरत पार्क, शांत माहौल और गंगा की कलकल करती लहरें लोगों अपनी ओर खींच लाती हैं। वैसे तो बिहार में घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं, लेकिन सभ्यता द्वार की अपनी अलग पहचान है। यह जगह टूरिस्टों के बीच काफी पॉपुलर है। नई दिल्ली के इंडिया गेट और मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के अनुरूप पटना के सभ्यता द्वार बनाया गया है। आइए सभ्यता द्वार के बारे में जानते हैं।

बिहार का यह द्वार गांधी मैदान के उत्तर और अशोका इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर परिसर के पीछे बना हुआ है। आज यह द्वार बिहार का लैंड मार्क बन गया है। बिहार के इस सभ्यता द्वार की खूबसूरती लोग निहारते रह जाते हैं। इसके एक ओर सम्राट अशोक और महात्मा बुध तो दूसरी तरफ महावीर और मेगास्थनीज की वाणी को अंकित किया गया है। इसे बलुआ पत्थर आर्क से बनाया गया है। सभ्यता द्वार के शीर्ष पर चार शेर वाला अशोक स्तंभ भी है।

सभ्यता द्वार की खासियत

बिहार के इस द्वार पर आने से एक अद्भुत शांति का अहसास होता है। वहीं यहां का पार्क भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शाम के समय रंग-बिरंगी खूबसूरत लाइटिंग में सराबोर यह जगह मन को मोह लेती है। लगभग पांच करोड़ रुपए की लागत से 32 मीटर ऊंचे और 8 मीटर चौड़े सभ्यता द्वार का निर्माण किया गया है। बाताया जाता है कि यह मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया 26 मीटर से भी 6 मीटर और पटना के गोलघर 29 मीटर से 3 मीटर ज्यादा ऊंचा बनाया गया है।

साल 2018 में किया गया तैयार

सभ्यता द्वार का पूरा परिसर एक एकड़ में बनाया गया है। यहां शाम के समय बजने वाला म्यूजिक लोगों के मन को सुकून देता है। आपको बता दें कि यहां घूमने के लिए आपको कोई चार्ज भी नहीं देना होता। इस द्वार से बिहार की खूबसूरती नजर आती है। 1 दिसंबर, 2018 को इस द्वारा का उद्घाटन किया गया था। आप सभ्यता द्वार में सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक कभी भी घूमने जा सकते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article